Our Work
Our Projects
Transforming lives through sustainable initiatives and dedicated service across different communities.
एक गरीब परिवार की मदत।
Youthsrijan foundation के द्वारा एक गरीब परिवार की मदद की गई तथा बच्चों को शिक्षा के लिए कलम, कॉपी, किताब निशुल्क देने की घोषणा की और हर परिस्थिति में परिवार के साथ सदैव रहने का वादा किया।
चौक-चौराहों पर गर्मी के मौसम में पन्नशाला सेवा
Youthsrijan Foundation के सेवा संकल्प के तहत आगामी गर्मी के मौसम में चौक-चौराहों एवं सार्वजनिक स्थानों पर पन्नशाला की व्यवस्था की जाएगी। इस परियोजना के अंतर्गत राहगीरों के लिए शीतल पेयजल एवं पन्नशाला सेवा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि हर जरूरतमंद को गर्मी से राहत और सेवा का अनुभव मिल सके।
ग्राम हिसरा बरवाड़ीह, चौक पास शुद्ध पेयजल पंसाला
Youthsrijan Foundation के द्वारा ग्राम हिसरा बरवाड़ीह, चौक पास (स्थानीय पंचायत क्षेत्र) में शुद्ध पेयजल पंसाला की व्यवस्था की गई एवं फीता काटकर इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीणों एवं राहगीरों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराकर जलजनित रोगों से सुरक्षा प्रदान करना तथा स्वस्थ समाज का निर्माण करना है।
डाल्टनगंज रेलवे क्रॉसिंग, उड़ान कोचिंग में शुद्ध पेयजल पंसाला
Youthsrijan Foundation द्वारा डाल्टनगंज रेलवे क्रॉसिंग के उड़ान कोचिंग में राहगीरों के लिए शुद्ध पेयजल पंसाला की व्यवस्था की गई। गर्मी के मौसम में युवा साथियों ने राहगीरों को स्वच्छ व ठंडा जल पिलाया और जरूरतमंदों को शुद्ध पेयजल प्रदान किया, ताकि हर यात्री व राहगीर गर्मी से राहत पा सके।
पर्यावरण दिवस वृक्षारोपण अभियान
5 june पर्यावरण दिवस के अवसर पर Youthsrijan Foundation के द्वारा विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया तथा स्थानीय निवासियों, किसानों एवं परिवारों को 500 पौधों का वितरण किया गया। इस परियोजना का उद्देश्य धरती को हरा-भरा बनाना, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा एक स्वच्छ व हरित भविष्य के निर्माण हेतु समुदाय को जागरूक करना है।